बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली को चलना होगा ये दांव, '20' का चक्कर कर सकता है परेशान

Virat Kohli: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। फैंस एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली और शाकिब अल हसन के बीच जंग देखने को उत्साहित हैं। पाकिस्तान के ऐतिहासिक जीत में शाकिब अल हसन ने महत्वपूर्व भूमिका अदा की थी।

ind vs - 2024-09-09T201833.433

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। भारत की कोशिश इस मैच में जीत हासिल करने की होगी। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाह विराट कोहली पर टिकी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में फेल होने के बाद विराट कोहली एक बार फिर से फॉर्म में वापसी करनी चाहेंगे। हालांकि उनके लिए यह आसान नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

सामने आई विराट कोहली की कमजोरी

पिछले कुछ सालों में विराट कोहली लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में उन्हें दुनिथ वेल्लालागे ने काफी ज्यादा परेशान किया है। पिछले कुछ सालों में विराट कोहली की लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के खिलाफ कमजोरी सामने आई है।

विज्ञापन

साल 2021 से विराट कोहली ने लेफ्ट आर्म स्पिनर्स की कुल 159 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 104 रन बनाए हैं। इस कोशिश में विराट कोहली आठ बार आउट हुए हैं। इसका मतलब है कि लेफ्ट आर्म स्पिनर्स की हर 20वीं बॉल पर वो अपना विकेट खो रहे हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 13 का ही हो जाता है। बाएं हाथ पेसर ने भी विराट कोहली को काफी ज्यादा परेशान किया है। वो भी 4 बार विराट कोहली को आउट कर चुके हैं।

विज्ञापन

शाकिब का है शानदार रिकॉर्ड 

शाकिब अल हसन के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े कुछ खास नहीं है। उन्होंने विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आउट किया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकटे में विराट कोहली को 23 मैचों में 6 बार आउट किया है। ऐसे में विराट कोहली को शाकिब अल हसन के खिलाफ अलग से तैयारी करनी पड़ेगी। शाकिब भी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ