IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने टेस्ट सीरीज खेलनी जानी है। इस सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा। इस सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इस सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ का पत्ता कट सकता है। इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। तो आइये जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज किन खिलाड़ियों को ड्राप किया जा सकता है:
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मुकेश कुमार को भी ड्राप किया जा सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह और शमी की भी वापसी हो सकती है। टीम में पहले से ही मोहम्मद सिराज मौजूद हूं। ऐसे में मुकेश कुमार को टेस्ट सीरीज से ड्राप किया जा सकता है।
केएस भरत को एक समय ऋद्धिमान साहा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा थे। लेकिन वो बल्लेबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। टीम में ध्रुव जुरेल ने अपनी जगह पक्की कर ली है। ऋषभ पंत की भी वापसी हो गई है। ऐसे में अब उनकी टीम में जगह बनती हुई दिख नहीं रही है। उन्हें भी टीम से ड्राप किया सकता है।
घरेलू क्रिकेट में रजत पाटीदार का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिला था, लेकिन वो सीरीज में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ ड्राप किया जा सकता है। श्रेयस अय्यर भी फिटनेस हासिल कर चुके हैं। ऐसे में रजत का भी पत्ता कट सकता है। रजत आईपीएल में RCB के लिए खेलते हैं।