Indian Cricket Team Create Record: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीराज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने चौथे दिन ही बांग्लादेश को शिकस्त देकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत को इस उपल्ब्धि को बटोरने में 92 साल का इंतजार करना पड़ा है।
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
भारत ने बांग्लादेश को हराकर टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में वर्ष 1932 में पदार्पण किया था। इसके बाद से भारत ने अब तक कुल 580 मैच खेल लिए हैं। टीम इंडिया ने इस 92 साल के इतिहास में पहली बार हार से ज्यादा जीत के आंकड़े को छुआ है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी 179वीं जीत हासिल की है। जबकि, टीम को 178 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब तक भारत के 92 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ था। भारत ने 222 मैच ड्रॉ भी खेले हैं, जबकि एक मैच भारत का रद्द हो गया था।
ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पांचवीं टीम
भारत टेस्ट क्रिकेट में हार से ज्यादा जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पांचवीं टीम बन चुकी है। इससे पहले ऐसा कारनामा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 866 मैच में 414 मैच जीते हैं और 232 मैच हारे हैं। इंग्लैंड की टीम ने 1077 मैच में 397 मैचों में जीत और 325 मैचों में हार का सामना किया है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम ने 466 टेस्ट मैच में 179 मैच जीते हैं और 161 मैच में टीम को हार मिली है। इसके अलावा पाकिस्तान ने 458 मैच में 148 मैचों में जीत और 144 मैच में हार का सामना किया है।
ये भी पढ़ें:- भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट सीरीज के लिए फैंस को मिली खुशखबरी, हुआ बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव! दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
36 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines