IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया का अगला लक्ष्य दूसरे मैच में भी जीत हासिल करने का है। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम के लिए ये मैच भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले इस दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव होने की भी संभावना है।
बुमराह और सिराज को दिया जा सकता है आराम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दूसरे मैच में प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में इन दोनों गेंदबाजों को आराम दिया जा सकता है। कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट दोनों ही गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर सतर्क है। टीम इंडिया को आगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों से सीरीज खेलनी है, जिनमें इन गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। आगामी सीरीज को ध्यान में रखते हुए ही इन दोनों गेंदबाजों को अगले मैच में आराम दिया जा सकता है।
यश दयाल को मिल सकता है मौका
कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है। इस बार भी इस स्टेडियम की पिच को काली मिट्टी से तैयार किया गया है, जिसपर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा। इस मैच में टीम इंडिया 3 स्पिन और 2 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देकर यश दयाल को डेब्यू का मौका दे सकती है। यश दयाल को टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आजमाना चाहती है। यश दयाल ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। उनकी तेज गति और स्विंग गेंदबाजी उन्हें इस मौके के लिए एक उपयुक्त विकल्प के रूप में पेश कर रही है। इसलिए कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट यश दयाल पर भरोसा जता सकते हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को आराम देकर उनकी जगह स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।
कैसा रहा है यश दयाल का करिअर
यश दयाल ने अब तक टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट का मैच नहीं खेला है। यश ने अपने करिअर में 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 76 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 1 बार 5 विकेट और 5 बार 4-4 विकेट लेने का कारनामा रचा है। उन्होंने इस दौरान 2.98 की इकॉ़नमी के साथ गेंदबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 48 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है। इसके अलावा यश दयाल ने लिस्ट-A में भी 20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 32 विकेट दर्ज हैं। लिस्ट-A में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: प्रैक्टिस मैच में अक्षर पटेल ने छुड़ाए विराट के पसीने, अश्विन ने भी कर दी हालत खराब
ये भी पढ़ें:- अब लखनऊ में जुटेंगे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, जानें किसके बीच होगा मैच
संबंधित खबरें
'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
33 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
33 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines