IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच में मंडराया खतरा, कानपुर के मौसम पर आया बड़ा अपडेट

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का आखिरी मैच आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश के संकट मंडराने लगे हैं। कानपुर में पूरी रात बारिश हुई है, जिससे स्टेडियम के एक हिस्से में पानी भरा हुआ है।

Green Park Stadium, Kanpur

Green Park Stadium, Kanpur

IND vs BAN Kanpur Weather: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी इस मैच में वापसी कर सीरीज बचाने की कोशिश करेगी। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है। इस बीच मौसम की जो अपडेट सामने आई है, वो क्रिकेट फैंस को निराश कर सकती है।

विज्ञापन

कैसा है कानपुर का मौसम

कानपुर में फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश रुक गई है। कल पूरी रात रुक-रुककर बारिश होती रही है। आज भी बारिश होने की काफी अधिक संभावना है। मौसम की वेबसाइट की मानें तो कानपुर में आज बारिश होने के 90 प्रतिशत आसार हैं। ऐसे में पहले दिन बारिश दोनों टीमों के लिए बाधा बन सकती है। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक कानपुर में आज तापमान 25 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी कानपुर में बूंदाबांदी हुई थी। फिलहाल ग्राउंड को कवर करके रखा गया है। Accuweather के अनुसार मैच के दूसरे और तीसरे दिन भी बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, चौथे और पांचवें दिन मौसम थोड़ा बेहतर रह सकता है।

विज्ञापन

टॉस में हुई देरी 

मैच का टॉस सुबह 9 बजे होना था, लेकिन अब 10 बजे टॉस होगा। संभावना जताई जा रही है कि सुबह साढ़े 10 बजे मैच शुरू हो सकता है। फिलहाल मैदान का निरीक्षण हो रहा है।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट मैच के लिए घोषित टीम 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत व ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, सरफराज खान और यश दयाल

विज्ञापन

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान),  शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहंदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम, जाकिर अली, नईम हसन, खालिद अहमद और महमूदुल हसन जॉय

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ