IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का आज दूसरा व आखिरी मैच खेला जाएगा। ये मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रन के अंतर से हराया था। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करके बांग्लादेश के खिलाफ ये सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इसके साथ ही भारत की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत करने पर भी होगी। कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को टॉस भी जरूर जीतना चाहिए, क्योंकि कानपुर के आंकड़े कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं।
कैसी है कानपुर की पिच
कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत के लिए हमेशा से लकी रहा है। इस मैदान पर भारत 1983 से लेकर अब तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। टीम लगातार 41 साल से जीत का सिलसिला बनाए हुए है। टीम इंडिया ने 1983 के बाद से इस स्टेडियम पर कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच में टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, 4 मैच टीम को ड्रॉ खेलना पड़ा है। कानपुर के इस स्टेडियम कि पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है, जिससे यहां पर स्पिन गेंदबाजों को भरपूर मदद मिलेगा। जबकि, पहले दो दिन पिच फ्लैट होने की वजह से यहां बल्लेबाजी करना भी आसान होगा।
टॉस का क्या होगा रोल
कानपुर के इस स्टेडियम में टॉस की भूमिका भी बेहद अहम रहती है। इस स्टेडियम में अब तक कुल 23 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से सिर्फ एक बार टॉस जीतने वाली टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया है। ये मैच 1964 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। ये टेस्ट मैच टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला था। अब तक इस मैदान पर खेले गए 23 टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 7 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 13 मैच इस मैदान पर ड्रॉ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- कुछ ही सेकंड में मलबे में तब्दील हुआ 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम, VIDEO वायरल
3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया
इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी तय है। इसलिए इस मैच में टीम इंडिया 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है। इसमें आर अश्विन और रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट मैच में भी टीम का हिस्सा थे। अब टीम प्रबंधन के पास अक्षर पटेल व कुलदीप यादव के विकल्प मौजूद हैं। चूंकि, कुलदीप यादव कानपुर के ही रहने वाले हैं और यहां कि पिच से अच्छी तरह वाकिफ भी हैं तो माना जा रहा है कि इस मैच में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे विवादित बल्ले, जिनकी वजह से हुआ बवाल
दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की टीम में होगा बड़ा बदलाव! बाबर आजम से छिन सकती है कप्तानी
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
26 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines