IND vs BAN Kanpur Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा व आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच ने भारतीय दर्शकों को बड़ा निराश किया है, क्योंकि इस मैच में 3 दिन में केवल 35 ओवर का ही खेल हो पाया है। मैच का आज चौथा दिन है, लेकिन पहले दिन तक लगातार मौसम ने दगा दिया है। पहले दिन जहां खराब मौसम की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ, वहीं शाम के समय में कम रोशनी की वजह से मैच समय से पहले ही रोकना पड़ा। दूसरे दिन बारिश के चलते मैच रद्द कर दिया गया। मैच के तीसरे दिन बारिश तो नहीं हुई, लेकिन फिर भी मैदानी अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। बिना बारिश के मैच रद्द होने पर फैंस का दिल और टूट गया। इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जब बारिश ही नहीं हुई तो तीसरे दिन का खेल रद्द क्यों किया गया।
क्यों रद्द हुआ तीसरे दिन का खेल
कानपुर में रविवार का मौसम पिछले दो दिनों की अपेक्षा काफी बेहतर रहा। इस दिन बारिश नहीं हुई। हल्की बूंदाबांदी के बाद वह भी बंद हो गई। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि रविवार को तीसरे दिन मैच खेला जा सकेगा और उन्हें अपने सितारों को खेलते हुए देखने को मिलेगा। मैच शुरू होने के इंतजार में सुबह से स्टेडियम में डटे रहे फैंस को तब झटका लगा, जब अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
इस बीच फैंस के मन में सवाल उठ रहे थे कि आखिर जब बारिश नहीं हुई तो मैच क्यों रद्द किया गया। दरअसल अंपायर्स ने आउटफील्ड गीली होने के चलते ऐसा फैसला लिया। दोपहर के बाद तक मैदान की आउटफील्ड को सुखाया नहीं जा सका था, जिसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।
अगर ये सुविधा होती तो नहीं रद्द होता मैच
चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2015 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में भी कानपुर जैसी स्थिति हो गई थी। पूरे मैच में सिर्फ 81 ओवर का ही खेल हो पाया था। बारिश की वजह से पहले दिन के बाद खेल संभव नहीं हो पाया। हालांकि, इतनी तेज बारिश नहीं हुई की मैच नहीं कराया जा सके। लेकिन, तब भी आउटफील्ड गीली होने के चलते मैच को रद्द कर दिया गया।
इस मैच के बाद से ही कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने इसका हल निकालने का फैसला किया। करीब 7 महीने के भीतर ही इस स्टेडियम में एसोसिएशन की ओर से 4.5 करोड़ रुपये की लागत से सब एयर सिस्टम इंस्टॉल करा दिया गया। इस टेक्नोलॉजी की मदद से अब कितनी भी बारिश हो, बारिश रुकने के बाद पूरे मैदान को आसानी से कुछ ही देर में सुखा दिया जाता है और मैच को रद्द करने की नौबत नहीं आती है। अगर यही सुविधा कानपुर में भी होती तो शायद दूसरे व तीसरे दिन भी मैच संभव हो सकता था।
क्या होता है सब एयर ड्रेनेज सिस्टम?
सब एयर सिस्टम एक हाईटेक ड्रेनेज सिस्टम है, जिसमें 200 हॉर्स पॉवर की मशीन का इस्तेमाल होता है। ये मशीन हर मिनट 10 हजार लीटर पानी सुखाने की क्षमता रखती है। इस मशीन की मदद से भारी बारिश के पानी को चंद मिनट में सुखा दिया जाता है। इसमें पूरे मैदान में स्मार्ट सेंसर लगाए जाते हैं, जिसकी मदद से ये पानी को सुखाने का काम करता है। इसे डिजिटली ऑपरेट किया जा सकता है। बीसीसीआई के साउथ जोन के क्यूरेटर पीआर विश्वनाथन के मुताबिक इस सिस्टम से पानी को जल्दी सुखाया भी जा सकता है और इससे मैदान में फिसलन भी कम होती है, जिससे इंजरी का खतरा कम हो जाता है। हालांकि ये काफी महंगा होता है। पहली बार 4-5 करोड़ रुपये में इसे इंस्टाल कराने के बाद हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर 7-8 लाख रुपये खर्च करने होते हैं।
ये भी पढ़ें; Women’s T20 World Cup 2024: भारत ने वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर जगाई उम्मीद, वर्ल्ड कप के खिताब पर है सीधी नजर
ये भी पढ़ें; ENG vs AUS: ट्रेविस हेड ने फिर मचाया धमाल, भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
IND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए दिखा गजब का क्रेज
3 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
55 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines