IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच 27 सितंबर से शुरू होगा। भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमें इस मैच को खेलने के लिए कानपुर पहुंच चुकी हैं। आज दोनों टीमें मैदान पर पिच का जायजा लेने के साथ अभ्यास भी करती हुई नजर आएंगी। इससे पहले दोनों टीमों ने सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला था। जहां, जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी थी। इस मैच में टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी व गेंदबाजी की बदौलत 280 रन से मैच में जीत हासिल की थी। अब कानपुर में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन हावी रहेंगे, इस पर पिच क्यूरेटर ने बड़ा खुलासा किया है।
क्या बोले पिच क्यूरेटर
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि सीरीज के दूसरे व आखिरी टेस्ट मैच में पिच एक आदर्श होगी। जो पहले दो दिन तक तेज गेंदबाजों को मदद देगी। वहीं, अंतिम के तीन दिनों तक इस पिच पर स्पिनरों का कब्जा रहेगा। शिव कुमार ने आगे कहा कि इस मैच में चेन्नई जैसे मैच का एहसास होगा। जहां, सभी को कुछ न कुछ पिच से मदद मिलेगी। पहली दो पारियों में पिच पर अच्छी उछाल भी देखने को मिलेगी, जिससे बल्लेबाजी भी आसान रहेगी।
काली मिट्टी से तैयार की गई पिच
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम की जो पिच तैयार की गई है वो हमेशा की तरह उन्नाव के पास से मंगाई गई है। इस काली मिट्टी से ही पिच को तैयार किया गया है। कानपुर में काली मिट्टी से बनी ये पिच हमेशा ही स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है। वहीं, चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले गए पहले मैच में लाल मिट्टी से तैयार की गई पिच पर दोनों टीमों ने मैच खेला था।
ये भी पढ़ें:-अब लखनऊ में जुटेंगे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, जानें किसके बीच होगा मैच
मिट्टी की हुई जांच
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जिस मिट्टी से पिच को तैयार किया गया है, उसकी जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से कराई गई है। ये मिट्टी बहुत विशेष होती है जो गांव के एक तालाब के पास से मंगाई जाती है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में कई सालों से इसी मिट्टी से पिच तैयार होती रही है। इस बार भी उसी मिट्टी का इस्तेमाल पिच को तैयार करने के लिए किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा ये खिलाड़ी, ले चुका 53 विकेट
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
35 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
35 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines