IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया है। पहले दिन खराब मौसम के बावजूद मैच में 35 ओवर का खेल हुआ, लेकिन दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका। यही हाल तीसरे दिन भी रहा। हालांकि तीसरे दिन कानपुर में बारिश तो नहीं हुई लेकिन मैदान की आउटफील्ड गीली होने की वजह से मैच खेलने पर दोनों ही टीमें राजी नहीं हुईँ। हालांकि मैच के चौथे दिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आज मैच खेला जा सकता है। आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि कानपुर में मौसम की ताजा अपडेट क्या है।
कानपुर में कैसा है मौसम
ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का मजा बारिश ने किरकिरा कर रखा है। आज यानी सोमवार को कानपुर टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जाना है। मौसम की वेबसाइट की मानें तो सुबह 23 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। वहीं, दोपहर में ये संभावना घटकर 9 प्रतिशत हो जाएगी। यानी कि दोपहर में मैच शुरू कराया जा सकता है। हालांकि, शाम होते होते ट्री ब्रेक के बाद दोबारा से बादल छा सकते हैं।
भारत को होगा नुकसान
कानपुर टेस्ट अब ड्रॉ की ओर आगे बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा हुआ तो भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा। क्योंकि इस मैच के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइऩल मैच में पहुंचने की राह थोड़ी सी मुश्किल होगी। भारत फिलहाल इस लिस्ट में टॉप स्थान पर काबिज है। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पोजीशन पर है। जबकि, श्रीलंका की टीम भी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अब उसका दावा भी मजबूत हो गया है। श्रीलंका फिलहाल तीसरे स्थान पर आ चुकी है।
ये भी पढ़ें;- Video: ईशान किशन नहीं है अब टीम इंडिया के दूसरे नंबर के विकेटकीपर! बीसीसीआई के इस फैसले से मिले संकेत
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 महीने बाद इस दिग्गज की हुई वापसी
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
10 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
14 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
58 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
59 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines