IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने बड़ी घोषणा करते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बांग्लादेशी फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि शाकिब अल हसन ने अपने बयान में कहा है कि वह भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के मीरपुर में होने वाला टेस्ट मैच उनके करिअर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। इस मैच के बाद वह टेस्ट मैच खेलते हुए नहीं नजर आएंगे।
चेन्नई टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे थे शाकिब
शाकिब अल हसन बांग्लादेश क्रिकेट टीम में सबसे अनुभवी क्रिकेटर के तौर पर मैच खेल रहे थे। टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शाकिब अल हसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इस टेस्ट मैच में शाकिब अल हसन कोई विकेट नहीं ले सके थे। जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में महज 25 रन ही बनाए थे। शाकिब के इस प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने शाकिब को प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए थे। तमीम इकबाल का मानना था कि शाकिब को चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खिलाया गया था।
टी20 क्रिकेट से पहले ही ले चुके हैं संन्यास
शाकिब अल हसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के सुपर-8 से बाहर हो जाने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। अब वह केवल वनडे और प्रीमियर टी20 क्रिकेट लीग के मैच ही खेलते हुए नजर आएंगे।
शाकिब अल हसन का करिअर
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने टीम के लिए 70 टेस्ट, 247 वनडे और 129 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 4600 रन, वनडे में 7570 रन और इंटरनेशनल टी20 मैच में 2551 रन बनाए हैं। वहीं, शाकिब के नाम टेस्ट क्रिकेट में 242 विकेट, वनडे क्रिकेट में 317 विकेट और टी20 इंटरनेशनल मैच में 149 विकेट हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines