Pakistan Cricket Team के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को लेकर भविष्यवाणी की है। टीम इंडिया बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आगामी सीरीज की तैयारियों में जुटी है। बासित अली ने टीम इंडिया के एक दिग्गज खिलाड़ी की टेस्ट फॉर्मेट में शानदार वापसी की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के खिलाफ टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाएगा।
किसके लिए बोले बासित अली?
पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने यह भविष्यवाणी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए की है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली जनवरी 2024 के महीने में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के बाद पहली बार टेस्ट मैच में वापसी कर रहे हैं। वह अपने बेटे अकाय के जन्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे।
उसके बाद विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप और हालिया दिनों में श्रीलंका के खिलाफ अपनी फॉर्म के लिए जूझ रहे थे। अब विराट अपनी शानदार फॉर्म को पाने के लिए और दमदार वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। बासित ने आगे कहा कि विराट कोहली बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अंकों का आंकड़ा छूते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: इन 3 गेंदबाजों पर IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश, लग सकता है बड़ा दांव
क्या बोले बासित अली?
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इंग्लैंड सीरीज में विराट नहीं थे। श्रीलंका सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में आप विराट के बड़े शतक देखेंगे। 110 या 115 नहीं, आप उन्प्हें 200 रन की पारी खेलते हुए देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: प्लेऑफ के लिए 2 टीम पक्की, 10 अंक के साथ भी एक टीम पर मंडरा रहा खतरा
कैसा रहा है विराट कोहली का टेस्ट करिअर?
विराट कोहली ने अब तक कुल 113 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 191 इनिंग में 8848 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 49.16 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 254 रन का रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक, 7 दोहरा शतक और 30 अर्धशतकीय पारी खेली है।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 चुनी
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए बासित अली ने अपनी प्लेइंग-11 भी चुनी है। इसमें उन्होंने बांग्लादेश के दाहिने हाथ के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए आर अश्विन और कुलदीप यादव की जोड़ी को स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया है। बासित अली की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
19 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
19 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
34 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines