IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच कल से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 280 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला खामोश रहा था। अब दूसरे टेस्ट मैच में इन दोनों खिलाड़ियों से वापसी की उम्मीद की जा रही है। लेकिन, मैच का अभ्यास करते हुए विराट कोहली का प्रदर्शन चिंता बढ़ा रहा है।
4 ओवर में 2 बार आउट हुए कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन में नेट बॉलर जमशेद आलम के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। जमशेद आलम ने 4 ओवर में विराट कोहली को 2 बार आउट किया। तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने विराट कोहली की कमजोरी को पकड़ कर सटीक गेंदबाजी की। दोनों ही बार जमशेद आलम ने आउट स्विंग गेंद पर ये विकेट हासिल किया। विराट कोहली इसी तरह से पहले टेस्ट मैच में भी आउट हो गए थे और उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।
जसप्रीत बुमराह ने लिए मजे
नेट्स पर जमशेद आलम के साथ ही विराट कोहली को जसप्रीत बुमराह ने भी आउट किया। इस अवसर पर जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली पर तंज भी कसा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली बीट हो गए तो उन्होंने कोहली से मजे लेते हुए कहा, ऐसे बनेंगे रन। हालांकि, इस के बाद भी विराट कोहली मैदान पर अभ्यास ही करते रहे। विराट कोहली ने कानपुर में अपना एकमात्र टेस्ट मैच 2016 में खेला था। तब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में 18 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी, होगा पहला इम्तिहान
रोहित का विकेट नहीं ले सके गेंदबाज
नेट बॉलर ने भले ही अभ्यास के दौरान विराट कोहली का विकेट हासिल कर लिया हो लेकिन वह टीम में बेशक चुने जाएंगे। नेट पर अभ्यास करते हुए जहां विराट कोहली 3 बार आउट हुए। वहीं, रोहित शर्मा का कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कब, कहां, कैसे देख सकेंगे कानपुर टेस्ट; यहां देखें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines