IND vs BAN 1st Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 500 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के तीसरे दिन दोनों टीमों के बीच के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे। हैरानी की बात ये है कि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने उनकी बात मान भी ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
29 रन पर खेल रहे थे पंत
टीम इंडिया की ओर से मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया। मैच के दौरान जब ऋषभ पंत 29 रन पर खेल रहे थे तभी ऋषभ पंत बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करते हुए नजर आए। उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को बताया कि कहां-कहां पर फील्डर लगाना है। ऋषभ ने कहा भाई एक फील्डर यहां आएगा। बांग्लादेश के कप्तान ने ऋषभ पंत के इस सुझाव को फौरन मान लिया और फील्डिंग में बदलाव कर दिया। यहां देखिए वीडियो –
ऋषभ पंत ने जड़ा शतक
ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 109 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 13 चौके लगाए। वहीं, पहली पारी में ऋषभ पंत महज 29 रन बनाकर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: तीसरे दिन चेन्नई में आई गाबा टेस्ट की याद, गिल और पंत ने बांग्ला टाइगर्स को खदेड़ा
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 515 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 514 रन की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी है। भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 287 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने मैच में शतकीय पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- Video: चैंपियंस ट्रॉफी पर आया बड़ा अपडेट, क्या पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines