IND vs BAN Team India Probable Playing 11: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जबकि दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। पंद्रह सदस्यीय भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी आकाशदीप और यश दयाल ने जगह बनाई है। टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है। रोहित की कप्तानी में टीम टेस्ट सीरीज जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी अंराक जुटाना चाहेगी। आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
रोहित-यशस्वी ओपनिंग
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ भारतीय टीम ओपनिंग कर सकती है। ओपनिंग में दाएं-बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन बांग्लादेश के गेंदबाजों को छकाएगा। तीसरे स्थान पर शुभमन गिल और चौथे स्थान पर विराट कोहली का उतरना लगभग तय है।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने आकाशदीप को क्या दिया था गुरुमंत्र? 9 विकेट लेकर गेंदबाज ने खोला राज
ऋषभ पंत होंगे विकेटकीपर
ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया में वापसी करेंगे। उन्हें पांचवें स्थान पर भेजा जा सकता है। वह फिलहाल दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने इंडिया-बी के लिए खेलते हुए पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 61 रन ठोके। अपनी तूफानी पारी में पंत ने 9 चौके-2 छक्के ठोके। पंत की बेखौफ बल्लेबाजी फैंस का रोमांच बढ़ाएगी।
केएल राहुल या सरफराज, किसे मिलेगा मौका?
छठे स्थान के लिए केएल राहुल और सरफराज खान के बीच फाइट देखने को मिल सकती है। केएल इसमें आगे निकल सकते हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए पहली पारी में 37 और दूसरी में 57 रन जड़े। जबकि सरफराज की बात की जाए तो इंडिया-बी के लिए खेलते हुए उन्होंने पहली पारी में 9 और दूसरी में 46 रन जड़े। टीम इंडिया केएल के अनुभव के साथ जा सकती है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 3 भारतीय क्रिकेटरों को फिर नहीं मिला मौका, क्या टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए बंद?
कुलदीप यादव को लेकर बढ़ेगा सिरदर्द
इसके बाद सातवें स्थान पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, आठवें पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल, नौवें पर ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन, दसवें पर जसप्रीत बुमराह और 11वें स्थान पर मोहम्मद सिराज को जगह दी जा सकती है। कुलदीप यादव को लेकर टीम इंडिया का सिरदर्द बढ़ सकता है। कुलदीप और अश्विन में से एक स्पिनर को जगह मिल सकती है, लेकिन अश्विन का बल्लेबाजी करना एक प्लस पॉइंट है। ऐसे में वह बाजी मार सकते हैं। वहीं आकाशदीप की बात की जाए तो दलीप ट्रॉफी के आगामी मैचों में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा। उन्होंने 9 विकेट चटकाकर और 43 रन जड़कर अपने आपको साबित किया है। ऐसे में यदि उनकी लय बरकरार रहती है तो वे निश्चित तौर पर वापसी कर सकते हैं। आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में 23 फरवरी 2024 को डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। वहीं यश दयाल और ध्रुव जुरेल को इंतजार करना पड़ सकता है।
ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024 के दौरान रिंकू सिंह के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस टीम में हुए शामिल
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
34 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines