India vs Bangladesh Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मैच के शुरुआती तीन दिन बारिश विलेन बनी और इसकी वजह से सिर्फ 35 ओवरों का ही खेल हो पाया। मैच के चौथे दिन फैंस को राहत मिली, जहां भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए नीरस मैच में जान फूंक दी। मैच के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया की कोशिश बांग्लादेश को जल्दी आउट कर मैच को जीतने पर होगी। दूसरी ओर बांग्लादेश मैच को ड्रॉ कराना चाहेगी। टीम इंडिया इस मैच में बेशक मजबूत दिख रही हो, लेकिन फैंस को एक बात का डर लग रहा है।
दरअसल कानपुर ऐसी जगह है, जहां ज्यादातर मैच ड्रॉ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो पाएंगे कि यहां लगभग हर दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहता है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक 23 मैच खेले हैं और टीम सिर्फ सात मैच ही जीत सकी है। टीम को यहां तीन मैचों में हार भी मिली है, वहीं 13 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। आंकड़ों को देखकर साफ नजर आता है कि टीम के ज्यादातर मैच ड्रॉ रहे हैं।
VIDEO: पाकिस्तान टीम से बाहर हो सकते हैं कई स्टार खिलाड़ी, पीसीबी के बयान से मिले बड़े संकेत
233 रनों पर सिमटी बांग्लादेश
मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम सिर्फ 233 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया। बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली। हालांकि उनको किसी अन्य बल्लेबाज से कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला। यही वजह है कि टीम के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 233 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, आर अश्विन, आकाश दीप को दो-दो विकेट मिले।
भारतीय बल्लेबाजों की आंधी
बांग्लादेश को 233 रनों पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने टी-20 के अंदाज में बैटिंग की। टीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की तेज फिफ्टी के दम पर 285 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। टीम की तेज बैटिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN: पांचवें दिन टीम इंडिया के स्क्वाड से रिलीज हुए ये 3 खिलाड़ी, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
32 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
33 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
49 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines