Team India Record: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने बुधवार को बांग्लादेश को दूसरे टी-20 मैच में 86 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम की। टीम के लिए युवा नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह ने जोरदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली। टीम ने इसके दम पर पहाड़ जैसा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम कभी भी उबर नहीं सकी और सिर्फ 135 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही टीम का इस साल टी-20 रिकॉर्ड पहले से भी बेहतर हो गया है।
पहले रोहित शर्मा और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम के आंकड़े देख उसका दबदबा साफ नजर आ रहा है। बता दें कि टीम ने इस साल अब तक 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इसमें से 20 मैच जीतने में सफलता पाई है। टीम इस दौरान सिर्फ एक मैच हारी है। हैरानी वाली बात यह है कि टीम को यह हार भी जिम्बाब्वे जैसी टीम के खिलाफ मिली है। ओवरऑल सूर्यकुमार की कप्तानी का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने कप्तान के तौर पर 12 में से 10 मैच जीते हैं और सिर्फ दो हारे हैं।
टीम इंडिया का हाहाकारी जीत प्रतिशत
इस सीरीज समेत इस पूरे साल टीम के प्रदर्शन ने टी-20 फॉर्मेट में साबित कर दिया है कि क्यों वह दुनिया की नंबर वन टीम है। टीम के 21 में से 20 मैच अपने नाम करने पर टीम का जीत का प्रतिशत 95.23% हो जाता है, जो कि ऐतिहासिक है। टीम ने इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में नया बेंचमार्क स्थापित किया है।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: भारत के लिए सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, सामने है सबसे बड़ा ‘दुश्मन’
नितीश रेड्डी रहे जीत के हीरो
दिल्ली में खेले गए इस मैच में युवा नितीश ने बांग्लादेश टीम की जमकर खबर ली। अपने करियर का सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे नितीश ने सिर्फ 34 गेंदों पर 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने मैच में रिंकू सिंह के साथ 49 गेंदों पर 108 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर भारत ने खराब शुरुआत से उबरते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
उन्होंने भारतीय पारी के 13वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की जमकर खबर लेते हुए 26 रन बटोरे। नितीश ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए दो विकेट अपने नाम किए, जहां उन्होंने महमूदुल्लाह और तंजिम हसन के विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा, ये 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines