IND vs BAN Shakib Al Hasan: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच से एक दिन पहले बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में शाकिब अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। अब इस खिलाड़ी की बांग्लादेश में जान पर खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेश में अपनी सुरक्षा को लेकर खुद शाकिब ने चिंता जाहिर की है। जिसको लेकर उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से सुरक्षा भी मांगी थी लेकिन बोर्ड ने उनको सुरक्षा देने से मना कर दिया है।
शाकिब ने सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता
दरअसल बीते कुछ महीनों पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिर गई थी और बांग्लादेश पर सेना का अधिकार हो गया था। शेख हसीना सरकार में सांसद थे। इसके अलावा शाकिब पर बांग्लादेश में छिड़े दंगे के दौरान एक युवक की हत्या का आरोप भी लगा था। शाकिब बांग्लादेश छोड़कर विदेश में शिफ्ट होना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में टीम इंडिया का 41 साल का रिकॉर्ड कैसा? जानें क्या रहे परिणाम
वहीं अपनी सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए शाकिब का कहना है कि मैं बांग्लादेश का नागरिक हूं, इसलिए मुझे बांग्लादेश वापस जाने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मेरी चिंता बांग्लादेश में मेरी सुरक्षा और संरक्षा है। मेरे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य चिंतित हैं। मुझे उम्मीद है कि चीजें बेहतर हो रही हैं। इसका कोई समाधान होना चाहिए।
बीसीबी ने सुरक्षा देने से किया इंकार
वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब को सुरक्षा देने से इंकार कर दिया है। बीसीबी अध्यक्ष फारुख का कहना है कि शाकिब की सुरक्षा बोर्ड के हाथ में नहीं है। बोर्ड किसी व्यक्ति को निजी सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकता। उसे इस बारे में फैसला लेना होगा। उसकी सुरक्षा सरकार के उच्चतम स्तर से आनी चाहिए। बीसीबी पुलिस या आरएबी जैसी सुरक्षा एजेंसी नहीं है। हमने उसके बारे में किसी से बात नहीं की है। चूंकि उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए हम वास्तव में इस बारे में कुछ नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: आईपीएल मैचों की संख्या पर आया बड़ा अपडेट, नए सीजन में खेले जाएंगे इतने मैच
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
26 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines