Live Updates
भारत को हो सकता है नुकसान
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से जीत दर्ज करना चाहती है। इस मैच में पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का मैच हुआ, वहीं दूसरे दिन बिना कोई गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा। इस वजह से ये मैच अब ड्रॉ या बेनतीजा की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगर ये मैच ड्रॉ हो जाता है तो टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4 अंक का नुकसान उठाना पड़ेगा।
दूसरे दिन का खेल हुआ रद्द, भारत को हो सकता है नुकसान
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। कल 35 ओवर का खेल हुआ था और आज एक भी ओवर नहीं हुआ। अब कल तीसरे दिन का मैच खेला जाएगा।
दोपहर ढाई बजे के बाद होगा फैसला
कानपुर में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, लेकिन मैदान से कवर को नहीं हटाया गया है। अब मैच खेला जाएगा, इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। हालांकि, 2:30 बजे तक मैच के बारे में कोई आधिकारिक फैसला लिया जा सकता है।
मैच को लेकर अब तक साफ नहीं हुई तस्वीर
ग्रीन पार्क स्टेडियम में न बारिश हो रही है और न ही बूंदाबांदी। हालांकि कवर लगे हुए हैं और उसके ऊपर सुपर सोवर दौड़ रहे हैं। अब मैच कब तक शुरू होगा, इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है।
लंच हुआ खत्म, मैदान से हटाया जा रहा पानी
लंच टाइम के बाद अब ग्रीन पार्क स्टेडियम के मैदान पर सुपर सॉपर्स को चलाया जा रहा है। साथ ही कवर्स से पानी को हटाया जा रहा है। वहीं, रोशनी भी कुछ बेहतर हो गई है। दूसरे दिन का मैच खेला जाएगा या नहीं, इस पर कुछ ही देर में फैसला लिया जाएगा।
होटल पहुंची टीम
बांग्लादेश की टीम भी लौटी होटल
मौसम खराब होने के चलते अब बांग्लादेश की टीम भी होटल वापस लौट गई है। दूसरे दिन का मैच खेला जाएगा या रद्द कर दिया जाएगा, इस पर अब तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
होटल में वापस लौटी टीम इंडिया
बारिश के चलते टीम इंडिया मैदान पर उतर कर वार्म अप तक नहीं कर सकी थी। मौसम खराब होने के चलते टीम इंडिया वापस से होटल लौट आई है। मैच पर फिलहाल कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।
अब तक नहीं हटा मैदान से कवर
कानपुर में फिलहाल बूंदाबांदी रुक गई है, लेकिन अगले 10 मिनट में फिर से भारी बारिश की उम्मीद है। इसलिए मैदान से कवर को अब तक नहीं हटाया गया है।
बीसीसीआई ने मैच में देरी का किया ऐलान
The start of play for Day 2 in Kanpur has been delayed due to rains.
Stay tuned for further updates.
Scorecard - https://t.co/JBVX2gyyPfteamindia | indvban | @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) September 28, 2024
देरी से शुरू हो सकता है मैच
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे दिन का खेल सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होना है। लेकिन कल रात कानपुर में हुई बारिश से मैदान गीला है। अभी मैदान को पूरी तरह से कवर करके रखा गया है। माना जा रहा है मैच देरी से शुरू हो सकता है।
IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा व आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया था और मैच को समय से पहले समाप्त कर दिया गया था। इस बीच फैंस को उम्मीद थी कि दूसरे दिन खेल तेजी से आगे बढ़ सकेगा, लेकिन दूसरे दिन मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इससे पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे। अब मैच के तीसरे दिन का खेल कल यानी की रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए दिखा गजब का क्रेज
3 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
55 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines