IND vs BAN Pitch Report: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। इंडियन क्रिकेट के फैन हैं, तो 20 फरवरी के लिए छुट्टी एप्लाई कर दीजिए। गुरुवार को भारतीय समय के अनुसार 2 बजकर 30 मिनट के बाद से टीवी सेट से हटना मना है। रोहित की सेना चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इसी तारीख को अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ करने जा रही है। भले ही विपक्षी टीम कागज पर थोड़ी हल्की नजर आ रही हो, लेकिन टीम इंडिया टूर्नामेंट में हर कदम फूंक-फूंककर रखेगी। कप्तान रोहित इस बात को बखूबी जानते हैं कि एक चूक चैंपियन बनने का सुनहरा सपना चकनाचूर कर सकती है।
दुबई में कैसा खेलती है पिच?
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दुबई की पिच थोड़ा धीमी रहती है, जिस वजह से बल्लेबाजों के लिए इस मैदान पर रन बनाना आसान नहीं रहता है। स्पिनर्स का जादू सिर चढ़कर बोलता है और पिच से तेज गेंदबाजों को भी अच्छी खासी मदद मिलती है। हाल ही में दुबई में आईएलटी20 लीग खेली गई थी और वहां भी ज्यादा चौके-छक्के लगते हुए नहीं दिखाए दिए थे। यानी कुल मिलाकर बात यह है कि दुबई में रनों का अंबार लगने की कोई उम्मीद नहीं है और बल्लेबाजों को हर रन बनाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी।
क्या कहते हैं आंकड़े?
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 58 वनडे मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 22 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 34 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। अब अगर इस आंकड़े की मानें तो दुबई में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इस ग्राउंड पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 218 रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 192 का है। इंग्लैंड ने साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ स्कोर बोर्ड पर 355 रन लगाए थे, जो इस मैदान पर बना सबसे बड़ा स्कोर भी है।
पांच स्पिनर्स के साथ दुबई पहुंची है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए अपने स्क्वॉड में पांच स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ-साथ अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में रखा गया है। दुबई में अगर पिच से स्पिनर्स को मदद मिली, तो किसी भी विपक्षी टीम के लिए भारत से पार पाना आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines