Virat Kohli Gift Bat to Aakash Deep: बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। पहले टेस्ट के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में एक नाम तेज गेंदबाज आकाश दीप का भी है। आकाश दीप ने इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू था। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें खुश कर दिया, जहां तेज गेंदबाज को उनसे गिफ्ट के तौर एक बैट मिला है। आकाश दीप विराट से यह गिफ्ट पाकर काफी भावुक हो गए, जिसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑटोग्राफ वाले बल्ले की तस्वीर शेयर की।
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘थैंक्यू विराट भाई।’ बता दें कि कोहली पहले भी भारतीय क्रिकेट के कई युवा खिलाड़ियों को बैट गिफ्ट करके अपनी उदारता दिखा चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले रिंकू सिंह को भी बैट दिया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ये 3 अनकैप्ड खिलाड़ी RCB के टारगेट पर, एक तो दलीप ट्रॉफी का स्टार
पेस अटैक का हिस्सा हैं आकाश दीप
आकाश दीप बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय पेस अटैक में शामिल हैं, जिसमें उनके साथ मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल हैं। वैसे तो चेन्नई में शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट में बुमराह और सिराज टीम की पहली पसंद होंगे, लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट तीसरे तेज गेंदबाज पर विचार करती है तो आकाशदीप को मौका मिल सकता है।
यादगार रहा है इंटरनेशनल डेब्यू
आकाश दीप का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू यादगार रहा था। उन्होंने तब पहली पारी में इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ते हुए जैक क्रॉउली, बेन डकेट और ओली पोप के विकेट हासिल किए थे। उन्होंने मैच में कुल 19 ओवर डाले और 83 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। आकाश दीप आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने से पहले आकाश दीप ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया बी के खिलाफ दलीप ट्रॉफी का मैच खेला, जहां उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए मैच में कुल नौ विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: UPL 2024 के पहले मैच इन 2 खिलाड़ियों ने बरपाया कोहराम, IPL में बरस सकता है पैसा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines