Mushfiqur rahim Record: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। टीम ने बांग्लादेश को 515 रनों का भारी-भरकम टारगेट दिया है, जिसके जवाब में बांग्लादेश टीम की दूसरी पारी भी बिखर गई है। टीम ने 158 रनों पर ही चार विकेट गंवा दिए हैं, जिसमें एक विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम का है। रहीम ने यहां सिर्फ 13 रन बनाए और आर अश्विन का शिकार बने। इस छोटी सी पारी में भी उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है।
रहीम अब बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 514 पारियों में 15205 रन हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने देश के लिए 448 पारियों में 15192 रन बनाए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं, जो अब तक 489 पारियों में 14701 रन बना चुके हैं।
पहली पारी में भी सस्ते में आउट हो गए थे रहीम
भारत की पहली पारी में बनाए 376 रनों के जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई थी। यहां टीम का एक भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जड़ सका था। सस्ते में आउट होने वाले बल्लेबाजों में मुश्फिकुर रहीम का भी नाम था, जो सिर्फ 8 रन बनाकर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शिकार बने थे।
ऐसा है मुश्फिकुर रहीम का टेस्ट करियर
टेस्ट क्रिकेट में मुश्फिकुर बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 90 मैचों की 166 पारियों में 38.76 की औसत से 5892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 27 फिफ्टी निकली हैं। उन्होंने टीम के लिए तीन दोहरे शतक जड़ने में भी कामयाबी हासिल की है। इस दौरान उनका हाई स्कोर 219 रनों का रहा है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में बनाया है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines