India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन का खेल जारी है। मैच के आखिरी दिन भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई, जहां उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक को पवेलियन की राह दिखाई। पहली पारी के शतकवीर मोमिनुल का कैच केएल राहुल ने लिया, जिससे उनकी पारी सिर्फ दो रनों पर सिमट गई। राहुल ने यहां लेग-स्लिप पर जोरदार कैच पकड़ा। उनके कैच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बांग्लादेश टीम ने पांचवें दिन खेल की शुरुआत 26/2 के स्कोर से की। इस समय क्रीज पर शादमान इस्मान और मोमिनुल हक थे। पांचवें दिन भारत की ओर से बॉलिंग अटैक की शुरुआत अश्विन ने की। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने यहां अपना पहला विकेट लेने के लिए सिर्फ नौ गेंदें लीं।
बांग्लादेश की दूसरी पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोमिनुल हक ने स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर सके और राहुल को कैच थमा बैठे। यहां अश्विन ने दूसरी स्लिप को लेग स्लिप पर ले जाकर अपनी फील्ड प्लेसमेंट को एडजस्ट किया था। मोमिमुल के आउट होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 36/3 हो गया।
ये भी पढ़ें;- पाकिस्तान के कप्तान की लाइव बेइज्जती! पत्रकार ने कैमरे के सामने ‘लताड़ा’, देखें VIDEO
राहुल ने बताया कप्तान का गेमप्लान
पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा के गेम प्लान पर बात की। उन्होंने कहा कि टीम ने चौथे दिन कुछ विकेट गंवाने के बावजूद आउट होने की चिंता किए बिना खुलकर खेलने पर ध्यान दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैसेज बहुत स्पष्ट था। ज्यादातर खेल मौसम के कारण बर्बाद हो गया, लेकिन हम देखना चाहते थे कि बचे हुए समय में हम क्या कर सकते हैं। हमने कुछ विकेट खो दिए लेकिन रोहित के मैसेज की वजह से हमें कोई फर्क नहीं पड़ा।’
राहुल ने खेली 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी महज 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 51 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा राहुल ने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने राहुल को स्टंप आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया।
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में भारत की जीत पक्की! अब करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
14 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
51 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
56 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines