IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में पहला विकेट लेने के बाद वो इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने हांगकांग के गेंदबाज एहसान खान को पीछे छोड़ दिया है।
47 विकेट ले चुके हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने इस साल अब तक 14 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। उन्होंने 6 टेस्ट मैच की 12 पारियों में 32 विकेट हासिल किए। वहीं, उन्होंने 8 टी20 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने इस साल एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।
इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| जसप्रीत बुमराह | 47 विकेट |
| एहसान खान | 46 विकेट |
| वानिंदु हसरंगा | 43 विकेट |
| जोश हेजलवुड | 41 विकेट |
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच में बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो हुआ वायरल
पहली पारी में लिए थे 4 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। उन्होंने पहली पारी में शादमान इस्लाम, मुश्फिकुर रहीम, हसन महमूद और तस्कीन अहमद को आउट किया था। उनकी खतरनाक गेंदबाज की वजह से बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 149 रन पर ही सिमट गई है।
वहीं, बांग्लादेश के सामने भारत ने 515 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित की थी। भारत के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने धमाल मचा दिया। गिल और पंत के आगे बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ऋषभ पंत ने की MS Dhoni की बराबरी, 634 दिन बाद किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines