IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का आगाज 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए दोनों ही टीम इस मैच में किसी भी गलती से बचना चाह रही है।
मैच शुरू होने से एक सप्ताह पहले ही टीम इंडिया आज चेन्नई पहुंच गई है। चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।
आज से ही शुरू होगा कैंप
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर को होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों को लेकर टीम इंडिया आज से ही कैंप करेगी। ये शिविर 18 सितंबर तक रहेगा। इस कैंप में लंबे समय के बाद टेस्ट मैच खेलने जा रही भारतीय टीम को अभ्यास करने का मौका मिल सकेगा।
लंबे ब्रेक के बाद हो रही है वापसी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब ढाई महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में खेलते हुए नजर आए थे। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी करीब एक महीने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अगस्त की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे मैच की सीरीज में नजर आए थे।
पहले टेस्ट मैच के लिए घोषित टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत व ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: एक छक्के ने तय की फाइनल की दूसरी टीम, देखें किन दिग्गजों में होगी खिताबी जंग
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद और जेकर अली अनिक
ये भी पढ़ें:- क्या इस देश में क्रिकेट पर लगेगा बैन? विश्व कप में तहलका मचा चुकी टीम
संबंधित खबरें
WWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
20 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
25 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
36 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
41 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines