हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो

IND vs BAN: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीसरे टी20 मैच में 133 रन से हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश को तीसरे टी20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस मैच को 133 रन से जीत लिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो तीन बड़े खिलाड़ी रहे है। आइये जानते हैं कि इस मैच में इन खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है।

संजू सैमसन

इस मैच में टीम इंडिया की जीत हीरो संजू सैमसन रहे। शुरुआती दो मैचों में फेल होने के बाद संजू सैमसन ने इस मैच में बड़ा धमाका किया। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 47 गेदों पर 111 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने इससे पहले सिर्फ 22 गेंदों पर फिफ्टी बनाई थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने रिशाद के एक ही ओवर में 5 चौके लगा दिए।

विज्ञापन

 

सूर्यकुमार यादव

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन का गजब का साथ दिया। टीम इंडिया ने एक समय 23 रन पर ही पहला विकेट खो दिया था। इसके बाद उन्होंने संजू के साथ रिकॉर्ड 173 रन की साझेदारी की। उनकी इस साझेदारी की वजह से टीम इंडिया एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ सकी। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 75 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।

विज्ञापन

 

रवि बिश्नोई

इस मैच में जहां गेंदबाजों को लगातार रन पड़ रहे थे, वहां पर रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। उन्होंने पहला ओवर मेडेन भी किया था। वहीं, उन्होंने 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। रवि बिश्नोई पहली बार इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola