हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या अश्विन संग हुई चीटिंग? एडमिन की भूल के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूका भारतीय स्पिनर

R ashwin: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अश्विन के पास दिग्गज मुथैया मुरलीधरन का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन एडमिन की एक गलती ने उन्हें इससे वंचित कर दिया।

विज्ञापन
R ashwin

R Ashwin: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनको इस सीरीज में गेंद और बल्ले से कमाल दिखाया और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड अपने नाम किया। अश्विन के करियर का यह 11वां ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड था और उन्होंने आधिकारिक तौर पर श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि उनको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है, जहां बताया जा रहा है कि अपने 11वें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड के साथ अश्विन मुरलीधरन के रिकॉर्ड को तोड़ देते, लेकिन पिछले साल हुई आयोजकों की एक गलती की वजह से अश्विन ऐसा नहीं कर सके।

मुरलीधरन के नाम 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हैं। अगर अश्विन को पिछले साल ये अवॉर्ड दे दिया जाता तो वह अब तक मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ चुके होते। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान एडमिन की गलती के चलते शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अश्विन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड नहीं दिया गया। भारत ने 2023 में दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 1-0 से हराया था। अश्विन ने पूरी सीरीज में 15 विकेट झटके थे और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड पाने के हकदार थे। दूसरे मैच खत्म होने के बाद भारत को ट्रॉफी दी गई, लेकिन किसी को भी ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड नहीं दिया गया।

5 ओवर, 4 मेडन और सिर्फ 1 रन… इस गेंदबाज के नाम है वनडे क्रिकेट इतिहास की बेस्ट इकॉनमी

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने झाड़ लिया था पल्ला

बाद में इसको लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने दावा किया कि इस सीरीज की स्पॉन्सर एक भारतीय एजेंसी है और इसमें उनका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि बाद में एजेंसी ने कहा कि वो केवल सीरीज के कमर्शियल पहलुओं के प्रभारी थे और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड सीडब्ल्यूआई के दायरे में आता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन रच सकते हैं इतिहास

अश्विन के पास हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी। अश्विन को उम्मीद है कि अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में भी शामिल किया जाएगा।

पाक बल्लेबाज का ‘रिंकू सिंह’ जैसा कारनामा, एक ओवर में पलट दी हारी हुई बाजी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें