IND vs BAN First Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। ये विकेट कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के हैं। ये तीनों ही विकेट बांग्लादेश के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने हासिल किए हैं। हसन महमूद अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम को झटका देने वाले ये बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाज हसन महमूद कौन हैं।
भारत को दिया शुरुआती झटका
हसन महमूद ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को गजब की शुरुआत दिलाई है। उन्होंने भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर के अंदर ही 3 बड़े विकेट चटका लिए। उन्होंने पहले रोहित शर्मा, फिर शुभमन गिल और उसके बाद विराट कोहली का विकेट लिया। रोहित शर्मा ने 19 गेंद पर 6 रन, शुभमन गिल ने 8 गेंद पर 0 रन और विराट कोहली ने 6 गेंद पर 6 रन बनाए। भारत ने ये तीनों विकेट महज 34 रन पर खो दिए। हसन महमूद ने तीनों ही विकेट कैच आउट के माध्यम से हासिल किए।
कौन हैं हसन महमूद
हसन महमूद बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज हैं। 12 अक्टूबर 1999 को जन्मे हसन महमूद का ये चौथा टेस्ट मैच है। हसन महमूद ने अब तक 3 टेस्ट मैच में 3.62 की इकॉनमी के साथ कुल 14 विकेट हासिल किए थे। अपने चौथे टेस्ट मैच में भी उन्होंने पहली ही पारी में 3 विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं, वनडे में हसन महमूद ने 22 मैच में 30 और इंटरनेशनल टी20 में 18 मैच में 18 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, भड़क उठे फैंस
पाकिस्तान के खिलाफ भी बटोरी थी सुर्खियां
हसन महमूद ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 10.4 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। हसन ने पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। वह पाकिस्तान में टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज बने थे। ये विकेट उन्होंने मोहम्मद रिजवान, अब्दुल शफीक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और मीर हमजा के लिए थे।
ये भी पढ़ें:- टॉस हारने के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा? बता दिया अपना मास्टर प्लान
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines