IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला 19 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में होगा। इस सीरीज में सभी की निगाह बांग्लादेश पर टिकी हुई है। बांग्लादेश की टीम ने हाल में ही पाकिस्तान को हराकर इतिहास बनाया है। वहीं, अब सब यही जानना चाहते हैं कि वो इस सीरीज के मैच अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि आप इस मैच को कैसे फ्री में लाइव में देख सकते हैं।
नाहिद राणा और ऋषभ पंत पर सभी की नजर
बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपने करियर में तीन ही टेस्ट मैच में धमाल मचा दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। नाहिद राणा ने दूसरे टेस्ट मैच की एक पारी में चार विकेट हासिल किए थे। उनकी रफ्तार और स्विंग ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बहुत ज्यादा परेशान किया था। नाहिद राणा 150KM/H रफ्तार से गेंदबाजी करा सकते हैं। ऐसे में वो भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
इसके अलावा ऋषभ पंत भी करीब दो साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वो इस फॉर्म को सीरीज में भी बरकरार रखें और एक बड़ी पारी खेलें।
जानें कहां देख सकते हैं फ्री में मैच
आप इस मैच को स्पोर्ट्स 18 के माध्यम से टीवी लाइव देख सकते हैं। अगर आप इस मैच को मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए जियो सिनेमा है। वहीं, अगर आप के घर में अगर स्मार्ट टीवी है तो आप जियो सिनेमा ऐप पर यह मुकाबला देख सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इसके लिए आप को कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा। आप इस मुकाबले को फ्री में एन्जॉय कर पाएंगे।
पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines