India vs Bangladesh T20I Series: भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो होगी। इस सीरीज के लिए भारत ने अब तक टीम घोषित नहीं की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का स्क्वॉड कैसा हो सकता है।
सूर्यकुमार के हाथों में टीम की कमान
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। यहां शुभमन गिल को मौका मिलने की उम्मीद कम ही है, साथ ही रुतुराज गायकवाड़ का सिलेक्शन होना मुश्किल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो इस समय ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान हैं।
यह भी पढ़ें: Video: ‘हेड कोच गैरी कर्स्टन से जल्द ही छीन जाएगा उनका पद’, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने किया बड़ा दावा
संजू सैमसन की हो सकती है वापसी
इस टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चुने जाने की पूरी उम्मीद है, साथ ही शिवम दूबे और रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है। गेंदबाजों की बात की जाए तो स्पिनरों में वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में आवेश खान, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, नितेश कुमार रेड्डी पर दांव खेला जा सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का संभावित स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, नितेश कुमार रेड्डी।
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर में आज भी बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा, जानें कैसा है मौसम
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines