Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
IND vs BAN 1st T20: तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत बांग्लादेश के साथ हो रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से इस मुकाबले में मयंक यादव और नीतीश रेड्डी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। मयंक-नीतीश का डेब्यू बिना मैदान पर उतरे ही यादगार बन गया है। इंडियन क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ है, जो आज से ठीक आठ साल पहले हुआ था।
आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से जमकर कहर बरपाने वाले मयंक यादव बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। मयंक के साथ-साथ नीतीश रेड्डी को भी इंटरनेशनल स्टेज पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। मयंक और नीतीश दोनों की उम्र 23 साल से कम है। मयंक की उम्र 22, तो नीतीश की 21 साल है। इंडियन क्रिकेट में आठ साल बाद 23 साल से कम उम्र के दो खिलाड़ी एक साथ डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले यह कारनामा साल 2016 में हुआ था, जब जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने साथ में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था।
Mayank Yadav and Nitish Kumar Reddy with their debut India Caps.🇮🇳
– What a Memorable moment for them..!!!! 🌟 pic.twitter.com/6n17r3qmIZ
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 6, 2024
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। मैच के पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने अपने कमाल दिखाया और लिटन दास को सिर्फ 4 रन के स्कोर पर चलता किया। लिटन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को हवा में खेल बैठे और रिंकू सिंह ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर में परवेज हुसैन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं।
The consistency of Arshdeep Singh.
33 wickets in 2022.
26 wickets in 2023.
25* wickets in 2024. pic.twitter.com/BOJziwN9Vs— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 6, 2024
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है। वरुण ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच साल नवंबर 2021 में खेला था और पिछले तीन साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वहीं, श्रीलंका सीरीज से नजरअंदाज किए जाने के बाद अभिषेक भी टीम में लौटे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में अभिषेक ने 61 गेंदों पर जोरदार शतक ठोका था।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।