IND VS BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ये मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इसी बीच टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आया है। स्क्वाड से 3 प्लेयर अलग हो गए हैं। अब ये खिलाड़ी पांचवें दिन टीम के साथ नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए लिखा, “लखनऊ में एक अक्टूबर से शुरू हो रही भाग लेने के लिए सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को भारत की टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है।”
बता दें कि इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में अब ये खिलाड़ी ईरानी कप के लिए अपनी-अपनी टीम से जुड़ जाएंगे। इस मैच में सरफराज खान मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जबकि ध्रुव जुरेल और यश दयाल रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए दावेदारी पेश करने का मौका
ईरानी ट्रॉफी में युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी जगह बनाने का मौका है। भारत को बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल , रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर।
मुंबई की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अधातराव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनेद खान, रॉयस्टन डायस, सरफराज खान।
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
34 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
35 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
50 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines