Live Updates
पहले समाप्त हुआ तीसरे दिन का खेल
खराब रोशनी के कारण पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन समय से पहले खत्म हो गया है। बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने के समय 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। उसे इस मैच को जीतने के लिए अभी 357 रन और बनाने हैं।
खराब रोशनी की वजह से रुका मैच
मौसम खराब होने की वजह से पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल प्रभावित हुआ है। खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया है। बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN Test Match Live: भारत को मिली चौथी सफलता
रविचंद्रन अश्विन का इस मैच में शानदार प्रदर्शन जारी हैं। उन्होंने दूसरी पारी में अपना तीसरा विकेट ले लिया है। उन्होंने मुशफिकुर रहीम को आउट किया।
भारत को मिली तीसरी सफलता
अश्विन को इस मैच में दूसरी सफलता मिली है। उन्हने मोमिनुल हक को 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश ने 124 रन पर ही अपना तीसरा विकेट खो दिया है।
अश्विन ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। शादमान इस्लाम 35 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने।बांग्लादेश को अभी भी जीत के लिए 429 रन बनाने हैं।
बांग्लादेश ने की तेज शुरुआत
बांग्लादेश ने 21 ओवर में 1 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय इस्लाम 35 और नजमुल हुसैन शांतों 9 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए एकमात्र विकेट बुमराह ने लिया है। उन्होंने जाकिर हसन को आउट किया।
बांग्लादेश को लगा पहला झटका
तीसरे सेशन में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। जाकिर हसन 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जायसवाल ने काफी शानदार कैच पकड़ा। बांग्लादेश का स्कोर 62/1
तीसरे सेशन का खेल शुरू
चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। बांग्लादेश की सलामी जोड़ा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं। बांग्लादेश का स्कोर 59/0
बांग्लादेश ने की मजबूत शुरुआत
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बिना विकेट खोए 54 रन बना लिए हैं। जाकिर हसन ने 32 और शादमान इस्लाम ने 20 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 461 रन की जरूरत है। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं।
बुमराह-सिराज से भारत को बड़ी उम्मीद
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन 23 और शादमान इस्लाम 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने 6 ओवर में 33 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 482 की जरूरत है। भारत को शुरुआती विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज से बड़ी उम्मीद है।
बांग्लादेश ने किया पारी का आगाज
515 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की है। टीम ने बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सलामी बल्लेबाज के रूप में शादमान इस्लाम 7 और जाकिर हसन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की पारी घोषित
भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी है। बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 22, विराट कोहली ने 17, यशस्वी जायसवाल ने 10 और रोहित शर्मा ने 2 रन की पारी खेली।
वहीं, बांग्लादेश की ओर से मेहंदी हसन मीराज ने 2 और तस्कीन अहमद व नाहीद राना ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं।
500 रनों की मिली बढ़त
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने शतक जड़ा और केएल राहुल के साथ साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 500 से ज्यादा रनों की बढ़त दिला दी है। अब टीम इंडिया को 506 रन की बढ़त मिल चुकी है। क्रीज पर शुभमन गिल 112 और केएल राहुल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शुभमन गिल ने जड़ा शतक
भारत के लिए शुभमन गिल ने भी शतक जड़ दिया है। शुभमन गिल ने 161 गेंदों पर 100 रन बनाए हैं। शुभमन गिल की इस पारी की मदद से टीम इंडिया ने 257 रन बना लिए हैं और टीम को 484 रन की बढ़त मिल गई है। क्रीज पर केएल राहुल भी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को लगा बड़ा झटका, पंत हुए आउट
भारतीय टीम को लंच के बाद बड़ा झटका लग गया है। ऋषभ पंत ने शतक लगाने के बाद अपना विकेट खो दिया है। उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाज मेहंदी हसन मिराज ने आउट किया है। ऋषभ पंत 128 गेंदों पर 109 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब क्रीज पर केएल राहुल आए हैं।
ऋषभ पंत ने मारा शतक
भारत की ओर से ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में लाजवाब अंदाज में शतक जड़ दिया है। पंत ने 124 गेंदों पर 101 रन बना लिए हैं। वहीं, शुभमन गिल 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को मैच में 456 रन की बढ़त बना ली है।
लंच तक भारत ने ली शानदार बढ़त
तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम विकेट को तरस गई है। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 86 और ऋषभ पंत 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को 432 रन की बढ़त मिल गई है। फिलहाल लंच हो गया है। लंच के बाद फिर से दोनों बल्लेबाज अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आएंगे।
ऋषभ पंत को मिला जीवनदान
शाकिब अल हसन की गेंद पर ऋषभ पंत ने खराब शॉट खेली, जिसपर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने कैच छोड़ दिया। ऋषभ पंत 72 रन पर जीवनदान मिला है।
टीम इंडिया को मिली 410 रन की बढ़त
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में 413 रन की बढ़त हासिल कर ली है। क्रीज पर शुभमन गिल 77 और ऋषभ पंत 72 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्धशतक के बाद पंत ने बदला गियर
ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ने के बाद तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है। पहले मेहंदी हसन मिराज के एक ओवर में छक्का जड़ने के बाद अगली ओवर की पहली गेंद पर शाकिब अल हसन को चौका लगाकर ऋषभ पंत ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। 46वें ओवर में मेहंदी हसन मिराज ने 11 रन लुटाए हैं।
ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक
भारत की ओर से दूसरी पारी में शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। ऋषभ पंत ने 88 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 152 गेंदों पर 88 रन की साझेदारी कर ली है। क्रीज पर शुभमन गिल 69 रन बनाकर खेल रहे हैं और टीम इंडिया 382 रन की बढ़त बना चुकी है।
टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 150 रन
भारत की ओर से ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी लाजवाब प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 150 रन का स्कोर बना लिया है। शुभमन गिल 64 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने ली 350 रन की बढ़त
भारत ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 350 रन की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है। शुभमन गिल 57 और ऋषभ पंत 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंत और गिल का धमाका, 50 रन की हुई साझेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम दूसरी पारी में अच्छे स्कोर की ओर आगे बढ़ रही है। चौथे विकेट के लिए ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। इस साझेदारी में ऋषभ पंत ने 26 और शुभमन गिल ने 25 रन का योगदान दिया है। भारत ने 344 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
टीम इंडिया को संकट से उबारते हुए शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है। शुभमन गिल 80 गेंदों पर 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, ऋषभ पंत भी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में किए 100 रन पूरे
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शुरुआती झटकों से उबरकर खुद को संभाल लिया है। भारतीय टीम ने 29 ओवर में 100 रन के आंकड़े को छू लिया है। इससे टीम इंडिया ने 327 रन की बढ़त बना ली है। क्रीज पर शुभमन गिल 39 और ऋषभ पंत 25 रन बनाकर डटे हुए हैं।
शुभमन-पंत से भारत को बड़ी उम्मीद
भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे दिन एक विशाल स्कोर बनाकर बांग्लादेश को एक बड़ा लक्ष्य देने की कोशिश करेगी। क्रीज पर ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी मौजूद है, जिनके बीच 18 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। इसमें ऋषभ पंत 20 गेंदों पर 14 रन और शुभमन गिल 14 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्द खत्म हो गया। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं, दिन का खेल खत्म होने के समय बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को अभी भी जीत के लिए 357 रनों की जरूरत है। जबकि टीम इंडिया को इस मैच को जीतने के लिए अब सिर्फ 6 और विकेट लेने हैं।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines