हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: यशस्वी ने मिचेल स्टार्क के उड़ाए होश, एक ओवर में जड़े 4 चौके, देखें वीडियो

India vs Australia: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क के होश उड़ाते हुए पहले ही ओवर में एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार-चार चौके जड़ डाले।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal Mitchell Starc

India vs Australia: जब भी किसी मैच में किसी टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, तो टीम अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों की तरफ ही देखती है। ऐसा ही कुछ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट में देखने को मिला, जहां टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने टीम को जोरदार शुरुआत दी। इस दौरान यशस्वी ने कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के होश उड़ाते हुए पहले ही ओवर में एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार-चार चौके जड़ डाले।

स्टार्क की जमकर कुटाई

जायसवाल ने सबसे पहले स्लिप कॉर्डन के ऊपर से शॉर्ट और वाइड गेंद को कट करके चौका लगाया। उन्होंने अगली दो गेंदों पर दो और कट शॉट खेले और बाउंड्री बटोरी। स्टार्क ने इसके बाद ऑफ-स्टंप से बाहर की ओर फुल डिलीवरी डाली, जिसे जायसवाल ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से ड्राइव करके चौथा चौका जड़ डाला।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जसप्रीत बुमराह ने छोड़ा मैदान, पहुंचे अस्पताल

यशस्वी ने रचा इतिहास

स्टार्क के एक ही ओवर में चार चौके जड़कर जायसवाल ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वो अब टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरी ओर यह स्टार्क का अपने करियर में घरेलू टेस्ट में सबसे महंगा ओपनिंग ओवर भी था। इससे पहले 2022 में स्टार्क के टेस्ट के पहले ओवर में 17 रन आए थे।

181 रनों पर सिमटी कंगारू टीम

मैच में भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर कंगारू टीम मैच के दूसरे दिन सिर्फ 181 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए डेब्यूटेंट ब्यू वेबस्टर ने अपने पहले मैच में ही रंग जमाते हुए 57 रनों की जोरदार पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया के 181 रनों पर ऑलआउट होने से भारत को पहली पारी में चार रनों की अहम बढ़त मिली है।

यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बेटी का कार एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं सना

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें