WTC Final Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर जारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रनों पर सिमटी, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने चोटी के चार विकेट 50 रन से पहले ही गंवा दिए। तीसरे दिन भारत ने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत के विकेट गंवाए, जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम के बल्लेबाजों का अगर यही हाल रहा तो टीम की हार निश्चित है।
अगर ऐसा होता है तो फिर टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। अभी डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल पर नजर दौड़ाई जाए तो फाइनल में जगह बनाने की रेस में
फिलहाल दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं। पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका 63.33 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर है और फाइनल खेलने की प्रबल दावेदार है। टीम को अब पाकिस्तान से घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और यहां उसका एक मैच जीतने से भी काम चल जाएगा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कंगारू सरजमीं पर महान अनिल कुंबले को पछाड़ा
टॉप पर साउथ अफ्रीका की टीम
लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंगारू टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 60.71 है। दूसरी ओर भारत फिलहाल 57.29 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। टीम इंडिया अगर गाबा मैच हार जाती है तो वो पॉइंट्स टेबल में तो नंबर तीन पर ही रहेगी, लेकिन उसके पॉइंट्स जरूर कम हो जाएंगे। ऐसा होने पर टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे, साथ ही दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। तब टीम चाहेगी कि पाकिस्तान दो मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका को हरा दे या फिर श्रीलंका अपने घर में कंगारू टीम के खिलाफ दो मैचों की सीरीज जीत जाए।
फाइनल के लिए भारत का सीरीज जीतना जरूरी
वहीं अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहती हो तो यहां भी भारत की टेंशन बढ़ना लाजिमी है। अगर ऑस्ट्रेलिया 3-2 से सीरीज जीतता है, तो भारत दुआ करेगा कि पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को दो मैचों की सीरीज में हरा दे, साथ ही श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का एक मैच कम से कम ड्रॉ हो जाए। ऑस्ट्रेलिया अगर भारत के खिलाफ 4-1 या 3-1 के अंतर से सीरीज जीतता है तो फिर भारत की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जांएगी। इस स्थिति में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 7 जून 2025 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मुकाबला खेलती नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: 712 विकेट लेने वाले गेंदबाज पर लगा बैन, करियर के आखिरी दौर में मिली बुरी खबर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines