IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इसी बीच टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस खिलाड़ी का खेलना हुआ तय
भारत के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के भारत की प्लेइंग इलेवन में बने रहने की उम्मीद है। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “90% संभावना है कि सुंदर एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलेंगे।
पर्थ टेस्ट मैच में टीम मैनेजमेंट ने सुंदर को रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की जगह मौका दिया था। उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी गेंदबाजी की थी। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 29 रन बनाए थे।
अभ्यास मैच में किया है अच्छा प्रदर्शन
वाशिंगटन सुंदर का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 30 नवंबर को कैनबरा में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ भी प्रभावित किया था। उन्होंने इस मैच में 42 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया था। टेस्ट क्रिकेट में वाशिंगटन सुंदर की वापसी यादगार रही थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में दूसरे टेस्ट में 115 रन देकर 11 विकेट लिए थे।
रोहित शर्मा और गिल का खेलना भी तय
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भी वापसी तय है। गिल पहले मैच में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। वहीं, रोहित शर्मा भी निजी कारणों की वजह से पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बने थे।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
16 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
3 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines