Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के लिए ये दौरा आसान नहीं रहने वाला है। इसी बीच विराट कोहली ने अपने एक कदम से सभी को हैरान कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे विराट कोहली
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। वो ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली रविवार शाम को ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे। उनका विमान पर्थ लैंड में हुआ था। वो अब जल्द ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। ऐसे में विराट कोहली अब खुद को जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया में हालात में खुद को ढाल सकेंगे। इसके अलावा वो और ज्यादा अभ्यास कर सकते हैं और अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
विराट की फॉर्म को लेकर उठ रहे हैं सवाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। इस दौरान उन्हें काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा था कि अगर विराट कोहली की जगह कोई और खिलाड़ी होता तो अब तक टीम से ड्रॉप हो जारा। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले 5 सालों में 2 शतक लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया में शानदार रहा है रिकॉर्ड
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 8 शतक लगा चुके हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 47.48 है। उन्होंने 25 मैचों में 2042 रन बनाए हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाएंगे।
संबंधित खबरें
MI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
22 mins agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
34 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
11 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
12 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines