IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के लिए अंपायरों का ऐलान, इन 'पनौती' अंपायर को भी मिली जगह

Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में होना है। इस मैच के लिए आईसीसी ने अंपायरों का ऐलान कर दिया है।

India vs Australia

India vs Australia

Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मैच पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में होना है। फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं बल्कि अंपायरों पर भी सबकी निगाहें हैं। इस मैच के लिए अब आईसीसी ने अंपायरों का ऐलान कर दिया है। इन अंपायरों में इंग्लैंड के रिचर्ड कैटलबोरो का नाम भी शामिल है, जो भारत के लिहाज से मनहूस अंपायर माने जाते हैं।

विज्ञापन

इस बड़ी सीरीज के पहले टेस्ट में प्रतिष्ठित अंपायरों का एक पैनल अंपायरिंग करेगा। मैच में मैदानी अंपायरिंग की भूमिका रिचर्ड कैटलबोरो और क्रिस गैफनी निभाएंगे, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सटीकता और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। कैटलबोरो ने अपने शांत स्वभाव के साथ कई हाई प्रैशर मैचों में अंपायरिंग की है। मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका में रिचर्ड इलिंगवर्थ होंगे। इन्होंने डीआरएस को लेकर कई फैसले लिए हैं, जो सही साबित हुए। सैम नोगाज्स्की मैच में चौथे अंपायर की भूमिका में रहेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन में किस पर लगेगी सबसे पहले बोली? ये 6 खिलाड़ी हैं दावेदार

भारत के लिए मनहूस साबित हुए हैं कैटलबोरो

कैटलबोरो टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर मनहूस साबित हुए हैं, जहां उनके रहते कई बार टीम को हार झेलनी पड़ी। ऐसा मौका एक बार, दो बार नहीं बल्कि कई बार आया। यही वजह है कि उनको टीम इंडिया के लिए मनहूस माना जाता है। कैटलबोरो पिछले साल वनडे वर्ल्ड के फाइनल में भी अंपायर थे, जब टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। यह सिलसिला 2014 से चला आ रहा है। यहां जब भी टीम इंडिया बड़े मैच में उतरती है और कैटलबोरो अंपायर होते हैं तो भारत हार जाता है।

विज्ञापन

पर्थ में बुमराह संभालेंगे कप्तानी

पर्थ की बेहद तेज पिच पर शुरू होने वाली यह सीरीज भारतीय टीम के लिए कई चुनौतियां पेश कर सकती है। खास तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-0 से करारी हार मिलने के बाद। इससे टीम इंडिया का 12 साल से घर में ना हारने का रिकॉर्ड भी टूट गया। 15 नवंबर 2024 को अपने बेटे के जन्म के कारण कप्तान रोहित शर्मा पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, जिसके बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ