Travis Head Century: एडिलेड में ट्रेविस हेड ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली है। हेड के आगे टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आ रहा है। कंगारू बैटर ने महज 111 गेदों पर अपना शतक पूरा किया। पिंक बॉल से हेड के बल्ले से निकला यह तीसरा शतक है। हेड डे-नाइट टेस्ट मैच में सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने साल 2022 में बनाया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
हेड ने ठोका शतक
ट्रेविस हेड ने एडिलेड के मैदान पर पिंक बॉल से जमकर धमाल मचाया। कंगारू बैटर शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आया और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की खूब खबर ली। हेड ने खासतौर पर अश्विन को निशाने पर लिया और उनके खिलाफ एक के बाद एक दमदार शॉट्स लगाए। हर्षित राणा के ओवर में लगातार दो चौके जमाते हुए हेड ने 111 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। हेड जब क्रीज पर उतरे तो ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल में थी। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने पवेलियन की राह दिखा दी और टीम को एक साझेदारी की दरकार थी। ऐसे में हेड ने मोर्चा संभाला और मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर अर्धशतक पार्टरशिप जमाई। लाबुशेन के पवेलियन लौटने के बाद हेड ने एक छोर संभाला रखे और बेहतरीन बल्लेबाजी की।
डे-नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक
ट्रेविस हेड ने डे-नाइट टेस्ट मैच में सबसे तेज शतक लगाने का अपना ही रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है । हेड ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 112 गेंदों पर शतक जमाया था। वहीं, इस बार कंगारू बैटर ने अपनी सेंचुरी 111 गेंदों पर पूरी की है। अपनी इस पारी के दौरान हेड ने तीन छक्के और 10 चौके जमाए। हेड के आगे टीम इंडिया का हर गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया। खबर लिखे जाने तक हेड टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया को बड़े टोटल की तरफ ले जा रहे हैं।
दूसरे नंबर पर पहुंचे हेड
पिंक बॉल से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ट्रेविस हेड अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ इस गेंद से यह तीसरा शतक लगाया है। हेड से आगे इस लिस्ट में अब सिर्फ मार्नस लाबुशेन हैं, जिन्होंने डे-नाइट टेस्ट में चार शतक ठोके हैं।
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines