IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच गाबा के मैदान पर 14 दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया था। वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया है।
दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 140 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इस्सी बीच हेड के पास गाबा के मैदान पर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
इस रिकॉर्ड के करीब हैं हेड
टीम इंडिया के लिए ट्रेविस हेड मुसीबत बनते जा रहे हैं, भारत के खिलाफ कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में उन्होंने शानदार पारियां खेली हैं। वहीं, अगर ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ अगले मैच में 45 रन बना देते हैं तो उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ कुल 1000 रन हो जाएंगे। ट्रेविस हेड ने अभी तक किसी भी टेस्ट टीम के खिलाफ 1000 रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने भारत के बाद सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 24 पारियों में 910 रन बनाए हैं।
भारत के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 21 पारियों में 47।75 की औसत से 955 बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो शतक और चार अर्धशतक भी बनाए हैं। हेड ने एक शतक तो हाल में ही पिंक बॉल टेस्ट मैच में बनाया था। उन्होंने एक शतक र्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में बनाया था। ट्रेविस हेड का टेस्ट में रिकॉर्ड सबसे खराब पाकिस्तान के खिलाफ रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 14 पारियों में सिर्फ 295 रन बनाए हैं। वहीं उनका टेस्ट औसत 22.69 का रहा है।
दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं हेजलवुड
अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो तीसरे टेस्ट मैच में जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है। पर्थ टेस्ट मैच चोट लगने के बाद वो एडिलेड टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। उनकी जगह पर स्कॉट बोलैंड को मौका दिया गया था। अब तीसरे टेस्ट मैच से स्कॉट बोलैंड बाहर हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines