IND vs AUS: तीसरा टी-20 जीतने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 3 बड़े बदलाव! नहीं तो हाथ से फिसल सकती है सीरीज

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 3 नवंबर को खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे चल रही है. तीसरा मुकाबला जीतने के लिए टीम इंडिया को 3 बड़े बदलाव करने होंगे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

cricket News - 2025-11-01T194510.236

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रही है. तीसरा टी-20 मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच को अपने नाम करने के लिए उतरेंगी. हालांकि भारत को अपनी प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव करने होंगे. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से शुभमन गिल, शिवम दुबे और कुलदीप यादव का पत्ता साफ करना होगा. इन खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में शानदार खेल नहीं दिखाया था.

प्लेइंग 11 की बात करें तो सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को उतरना होगा, जबकि मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, और वॉशिंगटन सुंदर को मोर्चा संभालना होगा. वहीं गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा के अलावा वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह अहम किरदार निभाना होगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ