Dr. Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में गम का माहौल का है। उनके निधन पर दुनियाभर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट खेल रही टीम इंडिया ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। यही वजह है कि टीम के खिलाड़ी मैच के दूसरे दिन हाथ में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।
खेल जगत ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर दी उन्हें श्रद्धांजलि
चार कंगारू बल्लेबाजों ने जड़ी फिफ्टी
बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने छह विकेट पर 311 रन बनाए थे। टीम के चार शुरुआती खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जड़ दी। मैच के पहले दिन भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न में बड़ी गलती कर बैठे हैं कप्तान रोहित! टीम इंडिया का हो सकता है भारी नुकसान
1-1 से बराबरी पर है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने पर्थ में 295 रन से जीता था। एडिलेड में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पलटवार करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: किस वजह से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नहीं मिला गिल को मौका? कोच ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
31 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines