IND vs AUS 3rd Test: न्यूजीलैंड से जब घर में बुरी तरह हार मिली थी, तो उम्मीद थी कि कंगारू सरजमीं पर जाकर टीम इंडिया जीत का परचम लहराएगी। पर्थ में गेंदबाजों के बूते कहानी की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में हुई। मगर घर में शर्मसार होने वाला भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर विदेशी सरजमीं पर भी चारों खाने चित हो रहा है। टेस्ट की पहली पारी में रन बनाना तो मानो इंडियन बैटर्स के लिए ख्वाब से हो गया है।
22 साल की उम्र में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग रहे यशस्वी इस कदर कंगारू धरती पर फ्लॉप होंगे यह किसी ने भी नहीं सोचा था। विराट कोहली अपनी खोई हुई फॉर्म तलाश ही नहीं कर पा रहे हैं, तो शुभमन गिल हर बार अच्छी शुरुआत करने के बावजूद अपना विकेट फेंककर चलते बने हैं। पर्थ, एडिलेड और अब गाबा में भी इंडियन बैटर्स का हाल बेहाल है। जीत तो छोड़िए यहां तो टीम इंडिया अपनी हार भी नहीं टाल पा रही है।
कैसे फतह होगा ऑस्ट्रेलिया का किला?
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी, तो हर किसी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया तीसरी बार कंगारुओं को उन्हीं के घर में पटखनी देकर स्वदेश लौटेगी। हालांकि, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हर मैच के साथ ही रोहित की सेना की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। पर्थ की दूसरी पारी में खेली 161 रन की इनिंग के बाद यशस्वी का अगली तीन पारियों में सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 24 रन का रहा है। इस सीरीज में दो बार तो वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर कमाल की बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल भी इस बार औंधे मुंह गिरे हैं।
पर्थ की दूसरी पारी में जब विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला, तो हर किसी को यह उम्मीद थी कि टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज एक बार फिर इस सीरीज में रनों का अंबार लगाएगा। मगर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदें मानो विराट के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। गाबा टेस्ट की पहली पारी में भी किंग कोहली उसी लाइन का पीछा करने के चक्कर में सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने।
पंत भी हो रहे फेल
भारतीय बैटिंग ऑर्डर में ऋषभ पंत एक ऐसे नाम हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया की कंडिशंस और उनका गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। साल 2021 में गाबा में पंत के बल्ले से निकली वो ऐतिहासिक पारी आज भी हर किसी के दिल में बसी हुई है। मगर इस बार पंत रनों के लिए जूझ रहे हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के बैट से ना तो वो लंबे-लंबे सिक्स निकलते दिख रहे हैं और ना वो बड़ी पारी। कंगारू बल्लेबाज पूरी तरह से पंत को खामोश रखने में इस बार अब तक सफल रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज किसी भी टीम की जीत की नींव को रखने का काम करते हैं। हालांकि, भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का तो हाल बेहाल है। हर मैच के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर तीसरी बार कब्जा करने का सुनहरा सपना हाथ से फिसलता जा रहा है। यशस्वी, शुभमन गिल, कोहली, पंत और कप्तान रोहित की आंखें अगर अब नहीं खुलीं, तो टीम इंडिया का बंटाधार होना तय मानिए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
2 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
38 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
58 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines