IND vs AUS, Team India New ODI Jersey: टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की वापसी हो रही है. सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी सामने आई है. टीम इंडिया की वनडे जर्सी पर एक बदलाव देखने को मिला है. वो है जर्सी से ड्रीम-11 का नाम हट जाना, क्योंकि अब ड्रीम-11 टीम इंडिया की स्पॉनसर नहीं है.
टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी आई सामने
एशिया कप 2025 से पहले बीसीसीआई की ड्रीम-11 के साथ डील खत्म हो गई थी. उससे पहले टीम इंडिया की स्पॉन्सर ड्रीम-11 हुआ करती थी, जिसके चलते भारतीय टीम की जर्सी पर ड्रीम-11 लिखा होता था, लेकिन एशिया कप 2025 में टीम इंडिया बिना स्पॉन्सर के खेली थी. लेकिन वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को अपोलो टायर्स के रूप में नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया था. वहीं अब टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी सामने आ गई है. जिसपर अपोलो टायर्स लिखा है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: टीम इंडिया को लगने वाला है ऑस्ट्रेलिया में झटका, दिग्गज ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी
BCCI के साथ अपोलो टायर्स की डील
दरअसल भारत सरकार ने ड्रीम-11 जैसे कई ऐप पर भारत में बैन लगा दिया था, क्योंकि इन पर पैसे लगाकर लोग अपनी टीम बनाते थे और लालच में लोगों को काफी नुकसान भी होता था. हालांकि ड्रीम-11 पर अब टीम तो बना सकते हैं लेकिन उस पर पैसा नहीं लगा सकते. इसके बाद अपोलो टायर्स के रूप में टीम इंडिया को नया टाइटल स्पॉन्सर मिला है. बीसीसीआई ने अपोलो टायर्स के साथ 579 करोड़ रुपये की डील है, जो अगले 2.5 साल तक चलने वाली है.
टीम इंडिया जमकर कर रही प्रैक्टिस
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया अब पर्थ में जमकर प्रैक्टिस कर रही है. रोहित-विराट के लिए ये सीरीज काफी अहम होने जा रही है, इसलिए दोनों दिग्गज नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. शुभमन गिल अब टीम इंडिया के वनडे कप्तान हैं तो रोहित-विराट पहली बार गिल की कप्तानी में खेलने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पर्थ वनडे से पहले विराट कोहली ने दिया युवा फैन को दिया दिवाली गिफ्ट, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
10 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
31 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines