India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ओप्टस मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए यहां टॉस जीतना शुभ संकेत है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि अब तक इस मैदान पर जितने भी मैच हुए हैं, वहां टॉस जीतने वाली टीम ही विजेता बनी है। इस तरह से टीम इंडिया ने जीत की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है। दूसरी ओर टॉस हारने से कंगारू टीम की टेंशन बढ़ गई है।
ओप्टस में पहली पारी का औसत स्कोर
ऑप्टस मैदान पर अब तक चार मैच खेले गए हैं और सभी मैच टॉस जीतने वाली टीम के ही नाम रहे हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 456 है, जो दर्शाता है कि टॉस जीतने वाली टीम बैटिंग करना पसंद करती है। इस मैदान पर दिग्गज कंगारू स्पिनर नाथन लियोन के नाम सबसे ज्यादा 17 विकेट हैं।
तीन खिलाड़ी कर रहे डेब्यू
इस मैच में तीन खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। यहां भारत की ओर से दो जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक खिलाड़ी डेब्यू कर रहा है। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर ओपनर नाथन मैकस्वीनी ने पहली बार बैगी ग्रीन पहनी है। भारत ने इस मैच के लिए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी को बेंच पर बैठाया है और फॉर्म में चल रहे वाशिंगटन सुंदर को उन पर तरजीह दी गई है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: पुजारा बिना क्यों अधूरी है टीम इंडिया? एक कमजोरी से बिगड़ ना जाए ऑस्ट्रेलिया में पूरा खेल
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
भारत की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें:- जैसा बाप वैसा बेटा! जड़ दिया तूफानी दोहरा शतक, पारी में शामिल 34 चौके और दो छक्के
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines