IND vs AUS: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हिसाब से बहुत ज्यादा अहम है। इसके लिए दोनों ही टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज को लेकर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी कड़ी में स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क बड़ी अपडेट आई सामने
प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड का आयोजन हो रहा है। न्यू साउथ वेल्स की टीम शेफील्ड शील्ड 2024-25 में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए तैयार है। इस मुकाबले को लेकर न्यू साउथ वेल्स ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क को मौका मिला है। लंबे समय के बाद ये दोनों ही दिग्गज इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार इस टूर्नामेंट में 2021 में खेलते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना खाता आउट हुए विराट कोहली, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
स्मिथ को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने लिया है बड़ा फैसला
भारत के खिलाफ सीरीज में स्टीव स्मिथ बतौर सलामी बल्लेबाज नजर नहीं आएंगे। डेविड वार्नर के जाने के बाद वो सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ रहे थे। लेकिन सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में अब उन्हें फिर से नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी होगी। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में नंबर 4 पर सबसे ज्यादा सफल हुए हैं।
ग्रीन के विकल्प की तलाश जारी
ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस सीरीज से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पीठ की चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्प की तलाश कर रही है।
शेफील्ड शील्ड के लिए न्यू साउथ वेल्स का स्क्वाड: सीन एबट, जैक्सन बर्ड, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ओली डेविस, जैक एडवर्ड्स, मोइसेस हेनरिक्स, सैम कोंस्टास, नाथन लियोन, निक मैडिन्सन, जैक निस्बेट, जोश फिलिप और तनवीर संघा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ
- दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे- नाइट)
- तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन
- चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
- 5वां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: 0,0,0…भारत का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, कोहली से लेकर जडेजा तक नहीं खोल पाए खाता
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
14 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
54 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines