India vs Australia: पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में जोरदार वापसी की है और एडिलेड में टीम इंडिया को हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है। पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पेट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड की पेस तिकड़ी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को दोनों पारियों में टिकने का मौका नहीं दिया। स्टार्क ने जहां एडिलेड में आठ जबकि कमिंस ने सात विकेट अपने नाम किए।
मैच में अन्य तेज गेंदबाज बोलैंड को चोटिल जोश हेजलवुड की जगह खिलाया गया था। हालांकि जून 2023 के बाद से अपना पहला टेस्ट खेल रहे इस गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से अपने सिलेक्शन को सही साबित कर दिया। उन्होंने एडिलेड की पहली पारी में दो जबकि दूसरी पारी तीन अहम विकेट झटके थे। हालांकि अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उसने बोलैंड की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि ब्रिसबेन के गाबा में होने वाले तीसरे मैच में हेजलवुड की वापसी होने जा रही है, जो निश्चित तौर पर बोलैंड की जगह ही खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: SA vs SL: साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों भारत चाह रहा श्रीलंका की जीत, दूर हो जाएगी सबसे बड़ी टेंशन
हेजलवुड ब्रिसबेन के लिए सही रहेंगे- कमिंस
एडिलेड में मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया था कि बोलैंड शायद सिर्फ एक मैच का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि हेजलवुड ब्रिसबेन टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे पास कई ऑप्शन हैं। इसलिए मैं खुद को काफी लकी मानता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हेजलवुड ब्रिसबेन के लिए सही रहेंगे। उनकी जगह कोई भी टीम से बाहर होगा तो वो काफी अनलकी होगा।’
एडिलेड में अच्छा रहा था हेजलवुड का प्रदर्शन
हेजलवुड की गैरमौजूदगी में बोलैंड ने दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 105 रन देकर पांच विकेट झटके। इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि टीम उन्हें भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी मौका देगी, लेकिन अब इसके चांस नहीं हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उनके नाम 40 विकेट हैं। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन डेब्यू मैच में देखने को मिला था, जहां उन्होंने एक पारी में पांच विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिराज-हेड पर ICC चलाएगी कैंची! एडिलेड में दोनों ने की थी बदतमीजी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
36 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
39 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines