IND Vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज की तैयारी को लेकर टीम इंडिया कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी यहां के हालात पर तालमेल बिठाने में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वजह से कई खिलाड़ी को चोट भी लग गई। इस मैच में सरफराज खान, विराट कोहली और केएल राहुल को भी काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सामने आई सरफराज खान की कमजोरी
द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सरफराज को शॉर्ट गेंदों से जूझना पड़ रहा है। वो शॉर्ट गेंदों पर शॉट नहीं लगा पा रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वो एशिया के बाहर कभी नहीं खेलें है। इसके अलावा वो पसंदीदा कट शॉट लगाने की कोशिश में आउट भी हो गए थे। इसके बाद वो काफी ज्यादा निराश हो गए थे।
इससे पहले सरफराज खान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान शानदार शतक बनाया था, लेकिन इसके बाद वो पूरी सीरीज में रन से जूझते हुए नजर आए थे। उनका आउट ऑफ फॉर्म होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा सिरदर्द है। अगर सरफराज खान फॉर्म में वापसी नहीं कर पाते हैं तो उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है।
विराट कोहली भी संघर्ष करते हुए आए नजर
वाका के मैदान पर सरफराज खान ही नहीं बल्कि विराट कोहली संघर्ष करते हुए नजर आए। इस मैच में उन्होंने कुछ खूबसूरत कवर ड्राइव खेले लेकिन इसके बाद 15 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान विराट के शरीर पर भी गेंद भी लगी। इसके बाद ड्रेसिंग रूम वापस लौट गए थे। वाका टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली का फॉर्म में वापस लौटना बेहद जरूरी है क्योंकि वो टीम के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने वाका के मैदान पर टेस्ट मैच खेला है।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
7 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां
34 mins agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
57 mins agoपाकिस्तानी खिलाड़ी कायनात इम्तियाज ने लिया संन्यास, मैच रेफरी बनने के लिए किया बड़ा फैसला
1 hr ago'गोल्ड मेडल थाली में परोसा हुआ नहीं मिला' पाकिस्तान को हराने के बाद संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoईरानी कप में मुकेश कुमार ने बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा
1 hr agoईरानी कप में फेल हुए भारतीय टेस्ट टीम के 3 स्टार खिलाड़ी, बल्ले और गेंद से किया निराश
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
2 hrs ago‘वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे ’, कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा दावा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines