Sam Konstas: ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर सैम कोंस्टास बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मैचों में खेलने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। मेलबर्न में अपने डेब्यू में उन्होंने 60 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन अपने प्रदर्शन के अलावा वो विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ झगड़े की वजह से ज्यादा चर्चा में रहे। इस कंगारू ओपनर ने अब बड़ा खुलासा किया है, जहां उन्होंने बताया कि वो सिडनी टेस्ट के पहले दिन जानबूझकर समय बर्बाद कर रहे थे।
यह घटना सिडनी टेस्ट के पहले दिन के आखिरी सेशन में हुई। भारतीय टीम इस समय ओवर जल्दी खत्म करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उस्मान ख्वाजा ने दो बार अपना बैटिंग स्टांस बदला, जिससे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को निराशा हुई। बाद में समय बर्बाद करने के लिए सैम कोंस्टास नॉन-स्ट्राइकर एंड पर बुमराह के साथ उलझ गए।
यह भी पढ़ें: विराट-रोहित के साथ-साथ गंभीर के लिए भी गुड न्यूज, BCCI जल्द सुनाएगा फरमान
बुमराह वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं- कोंस्टास
सैम कोंस्टास ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ से बात करते हुए कहा, ‘मुझे गेम में शामिल होना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करना पसंद है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए शायद एक अच्छी सीख है। मैं वहां थोड़ा समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा था ताकि उन्हें एक और ओवर न मिले। लेकिन अंत में वही जीत गए। जाहिर है कि वह वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं और उन्होंने सीरीज में 32 विकेट लिए। अगर ऐसा दोबारा होता तो शायद मैं कुछ नहीं कहता।’
कोंस्टास को पसंद हैं विराट विराट
युवा कंगारू खिलाड़ी अपने डेब्यू टेस्ट में विराट कोहली से भिड़ गए थे। ओवर के बाद साइड बदलते समय कोहली ने तब कोंस्टास को कंधा मारा था। इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में काफी हंगामा मचाया। हालांकि, कोंस्टास ने दावा किया कि वह कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने बताया कि विराट के साथ उनकी शानदार बातचीत हुई और वो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। कोंस्टास ने कहा, ‘उन्होंने अपनी बल्लेबाजी शैली और खेलने के तरीके से क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया है। वह लंबे समय से तीनों फॉर्मेट में अच्छा खेल रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: लीग की वो 4 टीमें, जिन्हें इस सीजन मिलने वाला है नया कप्तान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
32 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines