IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 3 टेस्ट मैचों के बाद अब बॉक्सिंग डे टेस्ट में अब भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने नाथन मैकस्विनी को ड्रॉप कर दिया है। उनकी जगह पर 19 साल के सैम कोंस्टास को पहली बार अपनी टीम में शामिल किया है। सैम कोंस्टास बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के खिलाफ अपने डेब्यू को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
बुमराह एंड कंपनी के लिए बनाई योजना
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए युवा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास बेताब नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी से निपटने के लिए उनके पास कुछ प्लान हैं। उन्हें टीम में नाथन मैकस्वीनी की जगह शामिल किया गया है। नाथन मैकस्वीनी का प्रदर्शन शुरुआती तीन मैचों में कुछ खास नहीं रहा था। वो इन तीन मैचों में एक बार भी 40 से ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। ऐसे में उनकी जगह पर अब कोंस्टास को मौका मिला है।
बुमराह को लेकर बनाई है योजना
फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए युवा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास ने कहा कि उनके पास भारतीय गेंदबाजों से निपटने के लिए प्लान है। उन्हें उम्मीद है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं बस गेंद के हिसाब से खेलूंगा और गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव बनाऊंगा।”
बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
अगर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास को मौका मिलता है तो कप्तान पैट कमिंस के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। कमिंस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2011 में डेब्यू किया था। इस दौरान वो 18 साल और 193 दिन के थे। अपने डेब्यू को लेकर उन्होंने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। ये मेरे सपने के सच होने के जैसा है। मैं भारत के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं।”
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
32 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines