Sachin Tendulkar: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मेलबर्न क्रिकेट क्लब ( एमसीसी) का मानद सदस्य बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। एमसीसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। एमसीसी ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने खेल क्लबों में से एक है और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ( एमसीजी) को मैनेज करता है। सचिन को यह खास सम्मान इसलिए मिला है क्योंकि वो इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका मेलबर्न में शानदार रिकॉर्ड भी है।
इसको लेकर एमसीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एक महान हस्ती को सम्मानित किया गया। एमसीसी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने खेल में उनके बेहतरीन योगदान को स्वीकार करते हुए मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार कर ली है।’ एमसीजी वर्तमान में चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट की मेजबानी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रिटायरमेंट लेंगे या नहीं? BCCI ने कर दिया साफ
MCG में तेंदुलकर का जोरदार रिकॉर्ड
तेंदुलकर का एमसीजी पर शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने यहां पांच टेस्ट में 44.90 की औसत से 449 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन फिफ्टी शामिल हैं। सचिन इस मैदान पर अब भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 58.69 का उनका स्ट्राइक रेट दबाव में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को और भी दर्शाता है।
ऐसा है सचिन का इंटरनेशनल करियर
सचिन ने अपने 24 साल के करियर में भारत के लिए कुल 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। टेस्ट और वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ किया था और उनका आखिरी मैच 16 नवंबर 2013 को मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे दिन इन 4 खिलाड़ियों ने डुबाई लुटिया, मेलबर्न में कैसे होगा टीम इंडिया का बेड़ा पार?
संबंधित खबरें
SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
17 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
29 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
47 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
54 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines